फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ban on amount provided for inter-caste marriages: Assembly

अंतरजातीय विवाह पर दी जाने वाली राशि पर लगे रोक : सभा

Fri, 04 Sep 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ban on amount provided for inter-caste marriages: Assembly
धर्मशाला। राजपूत कल्याण सभा ने प्रदेश सरकार से अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सभा ने सामान्य वर्ग आयोग का गठन करने, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और सामान्य वर्ग को भी आवश्यक रियायतें प्रदान करने की पैरवी की है। सभा के अध्यक्ष केएस चंबियाल ने राजपूत कल्याण बोर्ड के गठन के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार धर्म परिवर्तन पर सख्ती बरत रही है, वहीं दूसरी ओर अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि देना अनुचित है। सभा के पदाधिकारी करनैल राणा ने मंडल स्तर पर भवन निर्माण के लिए निशुल्क सरकारी भूमि उपलब्ध कराने तथा ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed