{"_id":"5bc23c3abdec22699e086111","slug":"131539456058-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुर में नेपाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर में नेपाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर में नेपाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर अस्पताल लाए गए एक नेपाली मूल के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पालमपुर अस्पताल भेज दिया है। ठेकेदार के पास काम कर रहे एक नेपाली सुरेश थापा (29) को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करता है। उधर, थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।