{"_id":"5ade25674f1c1b9d098b6191","slug":"131524508007-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार की निगरानी करेंगे 52 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार की निगरानी करेंगे 52 सीसीटीवी कैमरे
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में कैदियों पर सीसीटीवी रखेंगे नजर
एक ही कमरे से की जा सकेगी पूरे परिसर की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कारागार धर्मशाला में सजा काट रहे कैदियों की गतिविधियों पर 52 सीसीटीवी कैमरे नजर रखेंगे। कैमरे लगने से अब जेल प्रशासन एक ही कमरे में बैठे-बैठे पूरे जेल परिसर पर नजर रख सकेगा। इसके लिए जेल परिसर में मॉनिटरिंग सेंटर की स्थापना की जा रही है। जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन ने धर्मशाला जेल में 280 के करीब सजा काट रहे कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 58 कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया था। इनमें से 52 कैमरों को जेल प्रशासन ने परिसर में स्थापित कर दिया है, जबकि शेष बचे छह सीसीटीवी कैमरों को महिला बैरक का निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थापित किया जाएगा। हालांकि कारागार में इससे पहले भी छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उत्पाती बंदरों ने अधिकतर कैमरों को तोड़ दिया था। इसके चलते जेल प्रशासन को परिसर की गतिविधियों पर नजर रखने में दिक्कतें पेश आ रही थीं। इसी के चलते अब नए 52 सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद जेल प्रशासन ने शुरू की है।
बाक्स
कंटीली तारों से कवर होंगे कैमरे
जिला मुख्यालय के उत्पाती बंदर जेल परिसर में लगने वाले हाई क्वालिटी के कैमरों को नुकसान न पहुंचा पाएं, इसके लिए जेल प्रशासन ने इन कैमरों के इर्द-गिर्द कंटीली तार लगाने का निर्णय लिया है, ताकि कैमरों की लोकेशन को बंदर बदल न सकें।
-जेल परिसर में 52 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा छह कैमरे महिला बैरक का कार्य पूरा होने के बाद लगाए जाएंगे। उत्पाती बंदरों से इन कैमरों को बचाने के लिए इनके इर्द-गिर्द कंटीली तार लपेटी जाएगी।
विज्ञापन
- विनोद चंबियाल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, जिला एवं मुक्त कारागार धर्मशाला