{"_id":"5a8f0f424f1c1b4d588b9e58","slug":"131519324994-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान के संरक्षण को कचहरी चौक में हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान के संरक्षण को कचहरी चौक में हुआ प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आईजी पुलिस कार्यालय भवन निर्माण के विरोध में वीरवार को स्थानीय लोगों ने कचहरी अड्डा में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र ही इस कार्यालय भवन निर्माण पर रोक लगाने की मांग उठाई।
वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम और हनुमान मंदिर के चढ़ावे का पिछले डेढ़ दशकों का हिसाब भी मांगा है। ऐसा न होने पर स्थानीय लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रदर्शन के संयोजक अतुल भारद्वाज ने कहा कि यदि सरकार ने आईजी कार्यालय भवन निर्माण बंद करवाने में गंभीरता नहीं दिखाई, तो शहरवासी न्यायालय में मामले को लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के हनुमान मंदिर में चढ़ने वाला पैसा पुलिस के अधीन है। पुलिस इन पैसों का हिसाब जल्द सार्वजनिक करे। वहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से जो भी पैसे पुलिस विभाग को मिले हैं। उसकी आय को सार्वजनिक कर स्पष्टीकरण पेश किया जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि समय रहते निर्माण कार्य को नहीं रोका गया, तो धर्मशाला की जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर कृपाल सिंह, बीएस माहल, प्रवीण शर्मा, प्रमोद, प्रणव सचदेवा, राकेश सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।