फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अभिनव की गेंदबाजी के आगे हिमाचल ढेर

अभिनव की गेंदबाजी के आगे हिमाचल ढेर

Thu, 25 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अभिनव की गेंदबाजी के आगे हिमाचल ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला।
पंजाब के गेंदबाज अभिनव शर्मा की गेंदबाजी के आगे वीरवार को हिमाचल की टीम ढेर हुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एचपीसीए और पीसीए के बीच खेले गए अंडर-23 नॉर्थ जोन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मेजबान टीम कुछ खास नहीं कर पाई। मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई हिमाचल की टीम 34 ओवर में मात्र 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पंजाब की टीम ने मात्र 20वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज अभिनव शर्मा ने 10 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। मैच में पंजाब को चार अंक मिले हैं, जबकि हिमाचल को कोई अंक नहीं मिला है।

हिमाचल को शुरुआती झटके लगे। टीम के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि शुभम अरोड़ा ने दो, अंकुश बैंस ने 39, दिनेश रंगी ने 14, प्रियांशु ने एक, इएस सेन ने 10 और एनए शर्मा ने छह रन बनाए। पंजाब के गेंदबाज एन चौधरी ने दो, जबकि निपुन और सुखजिंद्र सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने 20वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। पंजाब के प्रभजोत सिंह ने चार, अभिजीत गर्ग ने 19, हिमांशु शर्मा ने चार, एन चौधरी ने 19, एके मल्होत्रा 31 और रमनदीप ने नाबाद 31 रन बनाए। हिमाचल की ओर से पंकज जसवाल ने नौ ओवर में 63 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed