{"_id":"5a0892ce4f1c1bd1408b622a","slug":"131510511310-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो स्पर्धा में तृप्ता पब्लिक स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो स्पर्धा में तृप्ता पब्लिक स्कूल विजेता
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एडिशनल एडवोकेट जनरल अशोक चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 120 बच्चों ने भाग लिया। इसमें तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा प्रथम, एमसीएस राजा का तालाब द्वितीय और सेक्रेट सोल कैंब्रिज स्कूल गनोह तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि अशोक चौधरी ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र नरियाल, प्रिंसिपल राजेश राणा और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।