फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां मंडल भाजपा ने पार्टी कार्यालय में चुनाव पर समीक्षा बैठक की। बैठक में हलके से पार्टी प्रत्याशी अरुण कुमार कूका की जीत का दावा किया गया। भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता जीत के प्रति इतने आश्वस्त दिखे कि उन्होंने के बैठक के दौरान जीत के बाद शिमला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा कर डाली।

बैठक में उपस्थित पार्टी प्रत्याशी अरुण कुमार कूका ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जी जान से काम किया है। उन्होंने भारी मतों से विजयी होने और लगभग सभी बूथों से लीड का दावा किया। कूका ने कहा कि विधायक बनने पर विस के हर गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगरोटा विस को नशामुक्त, भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि जनहित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र और गरीब लोगों को मिले। मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. नरेश विरमानी ने चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। इस अवसर पर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विनय बाबर, भाजपा नेता ब्रम्हानंद, बलराम पुरी, स्वर्णा वालिया, विकास चौधरी, बिहारी लाल, अमित, पवन चौधरी, रवि डोगरा, रमेश, केवल कुमार, राहुल शर्मा, कुलदीप, संजू, गगन गुप्ता, सुभाष और सभी बूथ पालक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed