{"_id":"59ef88484f1c1b7a548b8e55","slug":"131508870216-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के डिपुओं और लोकमित्र केंद्रों में मिलेंगे स्टीविया उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के डिपुओं और लोकमित्र केंद्रों में मिलेंगे स्टीविया उत्पाद
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)।
आईएचबीटी की ओर से मुधमेह रोगियों के लिए तैयार किए स्टीविया उत्पाद अब सस्ते राशन के डिपुओं और लोकमित्र केंद्रों में भी उपलब्ध रहेंगे। शुगर से पीड़ित व्यक्ति इन उत्पादों से अब आसानी से मीठे का स्वाद ले सकेंगे। इसके लिए जल्द ही हिमप्योर तरल स्टीविया प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। आईएचबीटी की तकनीक से तैयार किए इस प्रोडक्ट को मैसर्ज हिमालय नेचुरल एवं हर्बल प्रोडक्ट कंपनी बंदला ने बनाया है। इस उत्पाद को आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने हिमालय नेचुरल एवं हर्बल प्रोडक्ट के अधिकारियों के निदेशक और उप निदेशक आशीष चिबंड़ के साथ मिलकर लांच किया गया है।
हिमप्योर तरल स्टीविया के बाजार में उतरने से मधुमेह के रोगी इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यही नहीं कंपनी इसे गांवों में सस्ते राशन और लोक मित्र केंद्रों में भी उपलब्ध करवाएगी। यह प्रोडक्ट मधुमेह रोगियों के साथ, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा कम करने में भी अधिक लाभदायक होगा। इसके निर्माण में किसी भी रसायन का उपयोग नहीं किया गया है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पाद है, जो आज के समय की मांग है। यह उत्पाद अस्पर्टेम, सुक्रलोज और सैक्रिन रहित है। मैसर्ज हिमालय नेचुरल एवं हर्बल प्रोडक्ट बंदला के निदेशक उदय सिंह और उपनिदेशक आशीष चिंबड़ ने बताया कि यह उत्पाद मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापा आदि के रोगियों के लिए राहत प्रदान करेगा। इसके उपयोग करने से भविष्य से भी इन बीमारियों से बचाव करेगा। उत्पाद का उपयोग चाय, पानी, खीर और मिठाई आदि में किया जा सकेगा।