{"_id":"59e39cd24f1c1bc8678b60df","slug":"131508089042-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक किशोरी को कांग्रेस संगठनों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक किशोरी को कांग्रेस संगठनों का समर्थन
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक किशोरी लाल को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस दफ्तर में हुई बैठक में कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में विधायक ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सभी वर्गों को समान महत्व दिया। उन्होंने कहा कि विधायक किशोरी लाल को जिताने के लिए वे 25 दिनों तक रात-दिन काम करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में विधायक किशोरी लाल, प्यारे लाल शर्मा, वीरेंद्र कटोच, किशोरी लाल शर्मा, राज कुमार कौड़ा, जगदीश राणा, जसवंत बिस्ट, नवल किशोर, रमेश तकरेडिया, राजिंदर कुमार, कश्मीर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
