{"_id":"68264362c2f94bd828096db3","slug":"128-people-were-examined-in-harnota-12-had-symptoms-of-tb-kangra-news-c-95-1-kng1002-177101-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरनोटा में 128 की जांच, 12 में टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरनोटा में 128 की जांच, 12 में टीबी के लक्षण
Fri, 16 May 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 16 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड नगरोटा सूरियां के तहत वीरवार को हरनोटा में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 128 लोगों की टीबी जांच की, जिसमें 12 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि अब इन लोगों की टीबी की पुष्टि के लिए आगामी टेस्ट किए जाएंगे। अगर किसी में टीबी पाया जाता है तो उसका इलाज शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन