फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12,786 Nikshay Mitras will give courage to TB patients

Kangra News: टीबी रोगियों को हिम्मत देंगे 12,786 निक्षय मित्र

Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
12,786 Nikshay Mitras will give courage to TB patients
धर्मशाला। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत निक्षय मित्र बनाने में कांगड़ा जिला प्रदेश भर में पहले स्थान पर चल रहा है। जिले में 17 सितंबर से शुरू अभियान में अब तक 12,786 निक्षय मित्रों को जोड़ा गया है। इनका उद्देश्य टीबी रोग के साथ जी रहे लोगों का मनोबल बढ़ाना है और भ्रांतियों को दूर करना है।
विज्ञापन

इन निक्षयों मित्रों में रेड रिब्बन क्लब, माई युवा भारत के स्वयंसेवकों, नेहरू युवा केंद्र एनसीसी और एनएसएस को भी शामिल किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी निक्षय मित्र बनाया है।भविष्य में टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में ये स्वंयसेवी अपना अहम योगदान देंगे। इसके अलावा टीबी मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

माई युवा भारत के अलावा रेड रिबन क्लब के सदस्यों को भी इसमें शामिल किया है। निक्षय मित्र बनाने में स्वास्थ्य खंड तियारा अव्वल चल रहा है। खंड के तहत 1,853 स्वयंसेवियों को अभियान के तहत निक्षय मित्र बनाया है। इस अभियान को सफल बनाने में माई युवा भारत के क्षेत्रीय निदेशक ध्रुव डोगरा का काफी सहयोग मिल रहा है। लंबागांव विकास खंड के स्वयं सहायता समूह 528 निक्षय मित्र बनाकर अग्रणी भूमिका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 12,786 स्वयंसेवियों को निक्षय मित्र बनाया है। इनका काम टीबी के साथ जी रहे लोगों का मनोबल बढ़ाना है। सभी हितधारकों व राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की टीम का अभियान से जुड़ने के लिया आभार। - डॉ. विवेक करोल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा




जिस प्रकार कोविड में दहशत का माहौल होता था, उसी प्रकार टीबी को लेकर अभी भय का माहौल है, जिसे केवल खुली चर्चा से दूर किया जा सकता है। युवा निक्षय मित्रों का योगदान इसमें महत्वपूर्ण रहेगा। - डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीबी अधिकारी


किस खंड में, कितने निक्षय मित्र बने
खंड स्वयंसेवी स्वयं सहायता समूह अन्य कुल
तियारा 1,796 0 57 1,853
ज्वालामुखी 1,700 100 40 1,840
शाहपुर 1,184 4 117 1,305
थुरल 563 528 21 1,112
फतेहपुर 859 2 56 917
नूरपुर 742 55 37 834
नगरोटा बगवां 518 14 205 737
महाकाल 556 2 44 602
गोपालपुर 368 3 229 600
इंदौरा 521 1 31 553
भवारना 288 66 91 445
नगरोटा सूरियां 421 3 8 432
डाडासीबा 405 4 3 412
अन्य 681 95 368 1,144
कुल 10,602 877 1307 12,786
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed