फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अफसर को डांटने का कपूर का वीडियो वायरल

अफसर को डांटने का कपूर का वीडियो वायरल

Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अफसर को डांटने का कपूर का वीडियो वायरल
फतेहपुर। एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के एक अफसर को मंत्री की फटकार का वीडियो वायरल हो गया है। अफसर ग्रामीण विकास विभाग में बीडीओ हैं जिन्हें मंत्री गैरहाजिर रहने की शिकायत का हवाला देकर सरकार की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं, आरोप ये भी हैं कि इस वीडियो को बनाने वाले एक पत्रकार से मंत्री के पीए ने फोन छीनकर वीडियो को जबरन डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

यह मामला शनिवार को फतेहपुर में गृहिणी सुविधा योजना के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बीडीओ फतेहपुर कुछ देर के लिए कार्यक्रम से उठकर बाहर चले गए। इसी बीच किसी ने मंत्री से बीडीओ की शिकायत कर दी। जब बीडीओ वापस आए तो मंत्री ने उनको डांटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में मंत्री अफसर से कह रहे हैं कि आपकी कंपलेट आई है। आप कार्यक्रम में क्यों नहीं थे। अफसर ने कहा कि मैं दवाई खाने गया था। इस पर मंत्री ने कहा कि आप सरकार को मानते नहीं हैं तो फिर सरकार आपको क्यों मानेगी। आगे से कंपलेट आई तो तो सरकार से बुरा कोई नहीं होगा। जाओ और गरीबों की सेवा करो। उधर, फतेहपुर प्रेस क्लब के प्रधान सुरेंद्र मिन्हास की अगुवाई में पत्रकारों ने मंत्री के समक्ष उनके पीए की ओर से पत्रकार के मोबाइल से जबरन वीडियो डिलीट करने पर आपत्ति जताई। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसे ही वीडियो बनाने से जनता में गलत संदेश जाता है। गलती पर अफसरों को डांटना तो पड़ता है।
विज्ञापन

इस बीच शिवसेना केसरिया दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश कालिया ने कहा कि मंत्री सत्ता के नशे मे चूर होकर लोगों को सरकार की धमकी दे रहे हैं। बीडीओ दवाई खाने गए थे तो क्या गुनाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed