फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दुराचार के आरोपी को मिली न्यायिक हिरासत

दुराचार के आरोपी को मिली न्यायिक हिरासत

Thu, 05 Jul 2018 10:44 PM IST
j
j Updated Thu, 05 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी को मिली न्यायिक हिरासत
जेल

अंब (ऊना)। नाबालिग से दुराचार और घर से अगवा करने के आरोपी युवक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वीरवार को युवक का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन


पुलिस रिमांड के दौरान तफ्तीश में नाबालिग युवती के साथ बलात्कार किए जाने के आरोप में आईपीसी की धारा 376 भी जोड़ी गई है। गौरतलब है कि रविवार रात को उपमंडल अंब के तहत पड़ते एक गांव की तेरह साल की युवती को साथ लगते गांव का इक्कीस वर्षीय युवक रात के वक्त घर से भगाकर ले गया था। इस बारे में पता चलने पर घर के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर सोमवार सुबह परिजनों ने इस बारे में अंब पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को युवती सहित ऊना में पकड़ने में कामयाबी हासिल की। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया की आरोपी को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed