फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एचआरटीसी बसों की सेवाएं लेने को 5 ने किया आवेदन

एचआरटीसी बसों की सेवाएं लेने को 5 ने किया आवेदन

Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बसों की सेवाएं लेने को 5 ने किया आवेदन
एचआरटीसी बसों की सेवाएं लेने को 5 स्कूलों ने किया आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला असर
समाचार छपने के बाद निजी स्कूलों ने सुविधा के लिए जताई इच्छा
परिवहन निगम की बसें हायर करने पर है सब्सिडी का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला के स्कूलों ने अपने छात्रों को घर से लाने और वापस छोड़ने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेवा का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है। एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के पास धर्मशाला और कांगड़ा के लगभग पांच स्कूलों ने इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पत्राचार किया है।
निजी स्कूलों ने यह कदम अमर उजाला समाचार पत्र में 12 अप्रैल के अंक में मुनाफे के लिए निजी स्कूलों ने नकार दी सरकार की बस सेवा समाचार प्रकाशित होने के बाद उठाया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों और यूनिवर्सिटियों के लिए निगम की बसों को हायर करने पर 25 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान रखा है। बावजूद इसके जिला में एक भी निजी स्कूल और यूनिवर्सिटी ने इस छूट का लाभ उठाने के लिए तैयार नहीं था। वहीं, अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद अब स्कूलों ने इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आवेदन तक कर दिया है। इसके अलावा नूरपुर निजी स्कूल बस हादसे के बाद जिला प्रशासन की निजी स्कूल बस ऑपरेटरों और टैक्सी चालकों पर की गई सख्ती ने भी निजी स्कूलों का रुझान एचआरटीसी की ओर किया है।
विज्ञापन


-कांगड़ा और धर्मशाला से संबंधित करीब पांच निजी स्कूलों ने निगम से बसें हायर करने के लिए आवेदन किया है। स्कूल प्रबंधन को बैठक के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही तय होगा कि स्कूलों को बसें मुहैया करवानी हैं या नहीं। - पंकज चड्ढा, क्षेत्रीय प्रबंधक, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed