फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एमसी धर्मशाला में जुड़ी पंचायतों को हाउस टैक्स देने की छुट

एमसी धर्मशाला में जुड़ी पंचायतों को हाउस टैक्स देने की छुट

Sun, 25 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एमसी धर्मशाला में जुड़ी पंचायतों को हाउस टैक्स देने की छुट
राकेश भारद्वाज
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में जुड़ी 10 पंचायतों के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम में पहली बार जुड़ी पंचायतों के लोगों को मई 2019 तक कोई हाउस टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
एमसी धर्मशाला का गठन आसपास की 10 पंचायतों को नगर परिषद के साथ जोड़कर किया गया था। उस समय पंचायत क्षेत्र के लोगों को हाउस टैक्स देने में दो साल की छूट दी गई थी। जो मई 2018 में पूरी होनी वाली है, लेकिन अब एक साल की और छूट दी गई है। इसके अलावा नगर निगम 27 फरवरी को अपना वार्षिक बजट पेश करेगी। नगर निगम ने वर्ष 2018-19 के लिए 125 करोड़ का बजट पेश करने की योजना बनाई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम वार्षिक बजट को अंतिम रूप दे रही है। जिसमें शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता में रखा जाएगा। इसके अलावा शहर की मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। नगर निगम धर्मशाला सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार अपना वार्षिक बजट पेश करेगी क्योंकि धर्मशाला एमसी पर कांग्रेस का कब्जा है। जिसके कारण इस बार धर्मशाला एमसी के बजट पर शहरवासियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

कोट्स
नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि नई जुड़ी पंचातयों से मई 2019 तक कोई हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। जहां तक वार्षिक बजट की बात है तो 27 फरवरी को पेश किया जाएगा। जिसमें शहर के विकास का पूरा ख्याल रहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed