फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   राज्य स्तरीय टीटी में रेनबो स्कूल ओवर ऑल चैंपियन

राज्य स्तरीय टीटी में रेनबो स्कूल ओवर ऑल चैंपियन

Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीटी में रेनबो स्कूल ओवर ऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। भारतीय खेल प्राधिकरण के टेबल टेनिस एक्सटेंशन सेंटर में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल ने जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीत दर्ज करवाकर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की है। नाहन में हुई 51वीं राज्य एवं अंतर जिला चैंपियनशिप में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने लड़कों की अंडर-12 प्रतियोगिता में सौरभ, गोपाल, पीयूष, देवांश और लड़कियों में अनुष्का, ईशिता, वितुषा और सौम्या ने जीत दर्ज करवाई।

अंडर-15 सब जूनियर वर्ग में अंशुल, देवांश, नारायण, शाश्वत और लड़कियों में हिताशि, साक्षी, वंशिता और भाग्या विजयी रहीं, लड़कों के अंडर-18 जूनियर वर्ग में रजत, अंशुल और विक्रम और लड़कियों में साक्षी, वंशिता ने जीत हासिल की। लड़कियों के अंडर-21 युवा वर्ग में स्वस्ति, साक्षी और वशिंत विजेता बनीं, जबकि वरिष्ठ महिला वर्ग में निकिता, पर्वणि, साक्षी और वंशिता ने खिताब जीता। लड़कियों की अंडर-12 एकल में अनुष्का विजेता और लड़कों में सौरभ और देवांश उपविजेता रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने खिलाड़ी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed