फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जसूर में हाईटेक चुनाव प्रचार बना मुसीबत

जसूर में हाईटेक चुनाव प्रचार बना मुसीबत

Wed, 25 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
जसूर में हाईटेक चुनाव प्रचार बना मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। जसूर के धमेटा चौक पर राजनीतिक दलों की ओर से हाईटेक एलसीडीज से किया जा रहा प्रचार आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। व्यापारिक कस्बे के प्रमुख चौक पर लगी प्रमुख दलों के चुनावी अभियान की एलसीडीज सुबह छह बजे से शुरू होकर रात तक निरंतर चलती रहती हैं। इनमें एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ओर से दूसरे दल से ऊंची आवाज करने की होड़ से स्थानीय लोगों का सिरदर्द बढ़ गया है।
यह कस्बा विभिन्न स्थानों के लिए जंक्शन स्थल है और स्थानीय चौक में अलग-अलग क्षेत्रों को जाने के लिए यात्री खड़े रहते हैं। ऐसे में राजनीतिक दल यहां एलसीडी के जरिये आम लोगों को अपनी-अपनी पार्टी की नीतियों की जानकारी देने के लिए हाईटेक साधन का उपयोग कर रहे हैं। कस्बे के बाशिंदों और दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उक्त एलसीडी से पूरा दिन बज रही कानफोड़ू आवाज से सिरदर्द ,चक्कर और अनिद्रा की बीमारी शुरू हो गई है । लोगों ने नूरपुर प्रशासन से मांग की है कि ध्वनि प्रदूषण के मानकों को तोड़ती हुई उक्त एलसीडीज को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
विज्ञापन

कोट---------
अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो इस बारे में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - आबिद हुसैन सिद्दीकी, एसडीएम, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed