फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फिन्ना सिंह सिंचाई योजना का निरीक्षण

फिन्ना सिंह सिंचाई योजना का निरीक्षण

Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फिन्ना सिंह सिंचाई योजना का निरीक्षण
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विस क्षेत्र के विधायक अजय महाजन ने 204 करोड़ की महत्वाकांक्षी फिन्ना सिंह सिंचाई नहर परियोजना का दौरा कर इसकी नवनिर्मित टनल का निरीक्षण किया। उनके साथ स्व. फिन्ना सिंह के पुत्र ध्यान सिंह भी मौजूद रहे। विधायक अजय महाजन ने कहा कि उक्त परियोजना का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा अगले 2 वर्ष में यह योजना बन कर तैयार हो जाएगी। विधायक ने कहा कि इस परियोजना से विस क्षेत्र की 11 पंचायतों के 60 गांवों की करीब 4 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिससे इस क्षेत्रों में हरित क्रांति आएगी। विधायक ने कहा कि फिन्ना सिंह सिंचाई योजना उनके पिता स्व. सत महाजन तथा क्षेत्र के एक किसान फिन्ना सिंह का सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है। विधायक ने कहा कि 1992 में जब उनके पिता डन्नी गांव में एक किसान फिन्ना सिंह के घर गए तो किसान ने उनको खेतों में सिंचाई के लिए एक ड्राइंग बना कर दिखाई तथा उसके बाद स्व. सत महाजन ने उक्त योजना को धरातल में लाने का जुनून बना लिया। महाजन ने कहा कि लंबे अरसे तक इस योजना के लिए उनके पिता ने जद्दोजहद की। केंद्र सरकार से लेकर पंजाब सरकार, हिमाचल सरकार तक इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए संघर्ष किया तथा इस प्रोजेक्ट को अंतिम चरण तक पहुंचाया।
विज्ञापन

फिन्ना सिंह सिंचाई योजना को धरातल पर लाने का श्रेय स्व. सत महाजन को देते हुए फिन्ना सिंह के पुत्र ध्यान सिंह ने कहा कि सत महाजन ने उनके पिता के सपने को धरातल पर लाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व जब सत महाजन उनके घर की रसोई में खाना खा रहे थे तो उनके पिता ने उक्त योजना के बारे में सत महाजन को बताया। उनके पिता ने सत महाजन को कहा कि उक्त क्षेत्र आर्थिक रूप से काफी लाचार है यदि उक्त योजना शुरू हो जाती है तो किसानों को फसलों के लिए प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ध्यान सिंह के अनुसार स्व. सत महाजन ने उनके पिता से वायदा किया कि उनका सपना जरूर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed