फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12 daughters honored at Anganwadi center post

Kangra News: आंगनबाड़ी केंद्र चौकी में 12 बेटियों को किया सम्मानित

Mon, 29 Sep 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
12 daughters honored at Anganwadi center post
आंगनबाड़ी केंद्र चौकी में  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि
भोरंज (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र चौकी में रविवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि दत्त शर्मा ने की। पर्यवेक्षक रवि ठाकुर ने उपस्थित प्रतिभागियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों और महत्व के बारे में जानकारी देते हुए समाज में बेटियों की भूमिका, उनके अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान 12 प्रतिभाशाली बालिकाओं अक्षरा ठाकुर, आस्था कटोच, पायल कुमारी, कनिका, जन्नत, महक, प्रियंका, शिवांगी शर्मा, और राशि शर्मा आदि को गौरव पट्टिका, स्मृति चिन्ह तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में समान अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed