फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शस्त्र जमा करवाने में रूची नहीं दिखा रहे बंदूकधारी

शस्त्र जमा करवाने में रूची नहीं दिखा रहे बंदूकधारी

Sun, 24 Mar 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र जमा करवाने में रूची नहीं दिखा रहे बंदूकधारी
शस्त्र जमा करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे लाइसेंसधारक
विज्ञापन

जिले भर में अभी तक जमा हुईं मात्र 8580 बंदूकें
जिला में 17,166 लोगों को जारी हुए हैं लाइसेंस
विपिन चौधरी
धर्मशाला। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने शस्त्र धारकों को अपनी बंदूकें थानों और चौकियों में जमा करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक 50 फीसदी बंदूकें ही पुलिस थानों और चौकियों में जमा नहीं हो पाई हैं।
जिला कांगड़ा में 17,166 लोगों के शस्त्र जिला प्रशासन के पास पंजीकृत हैं। बावजूद इसके अब तक मात्र 8580 बंदूकें ही विभिन्न थानों और चौकियों में जमा हुई हैं। बंदूकें जमा न करवाने वाले लाइसेंसधारकों के खिलाफ अब जिला पुलिस कार्रवाई करने के मूड़ में है। जिला में शस्त्रों को जमा करवाने की गति इतनी धीमी है कि अब तक मात्र 8580 बंदूकें ही जमा हो पाई हैं, जबकि पुलिस कई दिन से लाइसेंस धारकों से शस्त्रों को संबंधित थानों और चौकियों में जमा करवाने के निर्देश दे रही है।
विज्ञापन


9 दिन में जमा हुए आधे हथियार
जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में पिछले नौ दिन में मात्र 8580 शस्त्र ही जमा हो पाए हैं। शस्त्र जमा करवाने की गति इतनी धीमी है कि 16 मार्च को 327, 17 मार्च को 960, 18 को 860, 19 को 1157, 20 मार्च को 1192, 21 को 742, 22 को 1255 और 23 मार्च को मात्र 812 शस्त्र ही जिला भर के विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला थाना में जमा हुए 550 शस्त्र
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला में अभी तक मात्र 550 शस्त्र ही जमा हुए हैं, जबकि धर्मशाला थाना के तहत जिला मुख्यालय का काफी क्षेत्र आता है। सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि धर्मशाला थाना में अभी तक 550 के करीब शस्त्र जमा हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने शस्त्रों को पुलिस थाना धर्मशाला या क्षेत्र के साथ लगती पुलिस चौकी में भी जमा करवा दें।


-अभी तक कांगड़ा जिला में 8580 शस्त्र जमा हुए हैं। शस्त्रधारी अगर अपने शस्त्रों को जल्द पुलिस थानों में जमा नहीं करवाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनके शस्त्रों के लाइसेंस भी रद्द हो सकते हैं। - संतोष पटियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed