{"_id":"5c6d94a2bdec222720374777","slug":"11550685346-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागनपट्ट पंचायत में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागनपट्ट पंचायत में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागनपट्ट पंचायत में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
सरवीण चौधरी ने किया शुभारंभ, पंचायत भवन में चलेगी पीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के नागनपट्ट में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जब तक स्वास्थ्य विभाग का भवन नहीं बनता, तब तक पंचायत भवन में पीएचसी चलेगा। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इस पीएचसी से 9 पंचायतों के 23 गांवों के लगभग 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। पीएचसी में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि बंडी-कल्याडा-नागनपट्ट के लिए द्वितीय चरण की डीपीआर बनाई जा रही है और इस पर लगभग सात करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, बंडी प्रधान सपना देवी, सुशील, माला राय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।