फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी स्कूल के गेट पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

निजी स्कूल के गेट पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल के गेट पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला
निजी स्कूल के गेट पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला
विज्ञापन

स्कूल की कमेटी पर लगाए अनियमितताएं बरतने के आरोप
पुलिस के आश्वासन के बाद खोला गेट का ताला
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के एक निजी स्कूल पट्टा जाटियां के मेन गेट पर लोगों ने ताला जड़ दिया। ग्रामीण कुलदीप सिंह, रीना देवी, रीता देवी, पिंकी देवी, रमना देवी, अक्षय कुटलैहड़िया और अजय कुटलैहड़िया ने कहा कि पिछले सात वर्षों से स्कूल में कमेटियों ने काफी धांधलियां की हैं। इसके बारे में हमने प्रशासन से कई बार निरीक्षण करने के बारे में शिकायत की है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इससे गुस्साए लोगों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इसकी सूचना जवाली पुलिस को दी गई, जिस पर एसएचओ जवाली नीरज राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को इसके बारे में तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद गुस्साए लोगों ने गेट पर लगे ताले को खोला। भूमि दानी लोगों ने गुहार लगाई है कि जयराम सरकार 2011 से लेकर अब तक का ऑडिट करवाए। स्कूल भवन का निर्माण स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया था, जिसे 19 साल तक हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग 95 अनुदान पर इसका संचालन करता रहा। लोगों की मांग है कि अब भी सरकार इस स्कूल की समस्त भूमि सहित भवन को अपने अधीन करके संचालन करे, ताकि गरीब बच्चों को मनमानी फीस से छुटकारा मिले और गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस विद्यालय में करीब छह सालों से अवैध तरीके से बनाई गई कमेटियों ने काफी अनियमितताएं बरती हैं। गुस्साए लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 दिनों के भीतर प्रशासन ने कोई सुनवाई न की तो हमें मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण भट्टनागर ने कहा कि अप्रैल 2016 से इस स्कूल का संचालन डीएवी संस्था कर रही है। इससे पहले एक स्थानीय कमेटी ही इस स्कूल को चलाती थी, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed