{"_id":"5a6a216d4f1c1bb2208b55a0","slug":"11516904813-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि सेवा सहकारी समिति पलोहड़ा में पकड़े राजमाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि सेवा सहकारी समिति पलोहड़ा में पकड़े राजमाह
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की द पलोहड़ा कृषि सेवा सहकारी समिति में सोसायटी की कमेटी की ओर से 16 किलो 468 ग्राम माह बरामद किए गए हैं। इसके बारे में खाद्य निरीक्षक नगरोटा सूरियां और जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।
सोसायटी के प्रधान जरम सिंह, सदस्य किशोर चंद, सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को रात करीब पांच बजे सोसायटी के चौकीदार अर्जुन सिंह ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि सोसायटी के बरामदे में एक बोरी में सोसायटी से लिए गए माह के पैकेट पड़े हैं। शुक्रवार सुबह सोसायटी के प्रधान जरम सिंह, सदस्य किशोर कुमार, सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर माह की बोरी को अपने कब्जे में ले लिया। मापतौल करवाने पर उसमें पैकेट और खुले करीब 16 किलो 468 ग्राम माह पाए गए। सोसायटी सचिव की देखरेख में सोसायटी की कमेटी ने इसे सील कर दिया तथा सचिव के पास जमा करवा दिया और इसकी सूचना खाद्य निरीक्षक नगरोटा सूरियां तथा जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को दे दी। सोसायटी के प्रधान जरम सिंह ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत खाद्य निरीक्षक नगरोटा सूरियां व जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी धर्मशाला को की जाएगी। सोसायटी के सचिव सुनील सिंह ने कहा कि माह के बारे में चौकीदार ने उन्हें बुधवार रात को सूचित किया था। सुबह कमेटी ने माह को जब्त कर उनके पास दिया है तथा इसके बारे में प्रस्ताव भी डाल दिया है। सोसायटी के विक्रेता सुंदर सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी के बादघर चला गया था। पीछे से माह कहां से आए और किसके हैं, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। खाद्य निरीक्षक परम राम ने कहा कि अगर लिखित शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।