{"_id":"5a05e8564f1c1b74698bace9","slug":"11510336598-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ और पुलिस के हवाले ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ और पुलिस के हवाले ईवीएम
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। विस चुनाव के बाद उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम के बाद स्ट्रांग रूम में बंद हो गया है। जयसिंहपुर विस की ईवीएम मशीनें राजकीय कॉलेज जयसिंहपुर में रखी गई हैं, जबकि पालमपुरऔर सुलह की ईवीएम शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज में रखी गई हैं।
कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ और हिमाचल पुलिस के पास सुरक्षा का जिम्मा है। यहां पर किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं है, जबकि कोई नेता या उनका कार्यकर्ता अंदर का जायजा लेना चाहे तो वीडियो के जरिये अंदर का दृश्य दिखाया जाएगा, लेकिन, कोई अंदर जाने के बात करना चाहे तो उस नेता या कार्यकर्ता को सीआरपीएफ और पुलिस के जवान लेकर अंदर जाएंगे। पालमपुर के शहीद विक्रम बतरा कॉलेज में करीब 106 सीआरपीएफ और पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। 18 दिसंबर तक बने स्ट्रांग रूम में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार पहरा देते रहेंगे। उधर, एसडीेम एवं निर्वाचन अधिकारी बलवान मंढोत्रा ने कहा कि स्ट्रांग रूम में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान ईवीएम मशीनों की निगरानी कर रहे हैं। इसमें किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं होगी।