फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   56 साल के शेर सिंह ने 71वीं बार किया रक्तदान

56 साल के शेर सिंह ने 71वीं बार किया रक्तदान

Sun, 24 Mar 2019 12:52 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
56 साल के शेर सिंह ने 71वीं बार किया रक्तदान
‘रक्तदान कर बचाएं प्राण, मतदान से करें राष्ट्र निर्माण’
विज्ञापन

56 साल के शेर सिंह ने 71वीं बार किया रक्तदान
मिनी सचिवालय धर्मशाला में रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पशुपालन विभाग कांगड़ा में अधीक्षक के पद पर कार्यरत शेर सिंह (56) ने शनिवार को 71वीं बार रक्तदान किया। मिनी सचिवालय परिसर धर्मशाला में जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
शिविर का शुभारंभ डीसी कांगड़ा एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संदीप कुमार ने किया। शिविर में उपायुक्त संदीप कुमार सहित 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है। रक्तदान का थीम ‘18 वर्ष आयु कर ली पार तो मिले आपको दो अधिकार’ ‘रक्तदान कर बचाएं प्राण मतदान से करें राष्ट्र निर्माण’। उन्होंने कहा कि पहली जनवरी 2019 को जिन युवाओं ने अपनी 18 साल की उम्र पूरी कर ली है और जिन्होंने अभी तक अपना वोट नहीं बनाया है, वे 19 अप्रैल तक अपना वोट जरूर बनाएं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मतदान प्रक्रिया में पूरे जोश के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों, गरीब तथा साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसायटी अहम भूमिका अदा कर रही है। शिविर में एकत्रित रक्त यूनिट सिविल अस्पताल पालमपुर में भर्ती रोगियों और डायलिसिस पीड़ित जरूरतमंद रोगियों के उपचार के लिए लाभप्रद होगा। उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को वैज, टेडीवेयर तथा प्रमाणपत्र भेंट किए। इस अवसर पर डॉ. अनिल मिन्हास, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा, वरिष्ठ लैब तकनीशियन विंता देवी, कुसुम, विद्या देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिविर में इन्होंने किया महादान
रेडक्रॉस सोसायटी के रक्तदान शिविर में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार सहित 42 लोगों ने महादान किया। जिसमें ओंकार चंद, विशाल, सौरभ, सविंद्र, कुलदीप, कृष्ण कुमार, हरभजन सिंह, शेर सिंह, अवतार चंद, सुनंदा थापा, पुष्पा देवी, जितेंद्र सिंह, अश्विनी, अभिषेक, निशांत डोगरा, पंकज कुमार, पंकज शर्मा, विक्रांत नेगी, बलदेव सिंह, आकाश, राकेश, शशि कुमार, अंकुर कुमार, राहुल, शशिकांत, संदीप, समीर, हरीश भाटिया, योगेश, संदीप, खेम सिंह, रोहित, विक्रांत, एलएम शर्मा, सचिन वालिया, निर्मला कुमारी, प्रवीण और राजकुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed