फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बीएसएनएल को 4जी व 5जी स्पेक्ट्रम दें केंद्र सरकार

बीएसएनएल को 4जी व 5जी स्पेक्ट्रम दें केंद्र सरकार

Wed, 14 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल को 4जी व 5जी स्पेक्ट्रम दें केंद्र सरकार
धर्मशाला में बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले, बीएसएनएल को 4जी और 5जी स्पेक्ट्रम दे केंद्र सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर धर्मशाला में रोष रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारियों ने बीएसएनएल कार्यालय चीलगाड़ी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं प्रदेशाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। उन्होंने सरकार पर बीएसएनएल को कमजोर करने और अपनी प्रतिबद्धता से मुकरने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल से 40 हजार करोड़ रुपये का सरप्लस फंड हथिया लिया गया। अब निगम सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण घाटे में है तो सरकार बीएसएनएल की स्थापना के समय लिखित में दिए वायदे के अनुसार आर्थिक सहायता देने से मुकर रही है। कर्मचारी और अधिकारी देश को निजी कंपनियों से बेहतर सेवा देना चाहते हैं, लेकि न सरकार बीएसएनएल को 4जी और 5जी स्पेक्ट्रम नहीं दे रही। कर्मचारियों के वेतनमान जनवरी 2000 से देय हैं, परंतु सरकार का रवैया नकारात्मक है। कर्मचारी हित में दूरसंचार विभाग मंत्री के निर्देशों को भी नहीं मान रहा और कर्मचारियों को टरकाया जा रहा है। पेंशन अंशदान मूल वेतन के स्थान पर अधिकतम वेतनमान पर लिया जा रहा है। इसी मद से बीएसएनएल से दो हजार करोड़ अधिक ले लिया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन भी नहीं दी जा रही है। इस अवसर पर रमेश चंद, सतीश ओंकार भाटिया, रतनेश शर्मा, अजय नरूला, वीरेंद्र कुमार, मेहता राम, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पॉल, निर्मला देवी, प्रीतमा देवी, अमिता मोंगा, नीलम भाटिया, वीना ठाकुर, अंबालिका, सुषमा, रेणू, दर्शना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed