{"_id":"5b5a0f444f1c1b27618b7066","slug":"111532628804-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगौड़ा में नाली में फिसली बस, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगौड़ा में नाली में फिसली बस, आधा दर्जन घायल
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर से धर्मशाला वाया नगरी जा रही निजी बस बगौड़ा के पास एक निजी बस फिसलकर सड़क से बाहर हो गई। इससे चालक समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज गोपालपुर और पालमपुर अस्पताल में किया गया। बताया जा रहा है कि बस नीचे की ओर फिसलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में करीब 35 से 36 सवारियां थीं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को धर्मशाला से पालमपुर रूट पर चल रही बस भारी बारिश के कारण अचानक नाली की तरफ फिसल गई। इससे बस चालक रणिया निवासी मझैरना, अश्विनी कुमार परिचालक, सुरेश, रामशरण, शीतला देवी, डोलमा देवी को चोटें आईं। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि बस नाली में फिसली है। इससे कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।