{"_id":"595e7a024f1c1bb56e8b477f","slug":"111499363842-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेल्मेट कल से नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेल्मेट कल से नहीं मिलेगा पेट्रोल
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला पुलिस नो हेल्मेट नो पेट्रोल अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। शनिवार से शुरू होने वाला यह अभियान अगले 10 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले भर के पेट्रोल पंपों पर बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। बीते साल अक्तूबर में चलाए गए अभियान के पहले चरण को मिली आशातीत सफलता के बाद जिला पुलिस ने इस साल दूसरे चरण में आठ जुलाई से 17 जुलाई तक यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों से बैठक कर अभियान का पूरा खाका तैयार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि इस अभियान के दौरान समूचे जिले में पुलिस कर्मी और पेट्रोल पंप कर्मी मिलकर दोपहिया वाहन चालकों को पंफ्लेट बांटकर अपनी सेफ्टी के लिए हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक करेंगे। एसपी गांधी ने कहा कि दोपहिया वाहन हादसों के दौरान सबसे अधिक मौतें हैड इंजरी के कारण होती हैं, इसलिए दोपहिया चलाने के दौरान हेल्मेट पहनना केवल यातायात नियमों की पालना के चलते ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों की अपनी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। कुल यातायात में दोपहिया वाहनों की संख्या करीब चालीस फीसदी है। एसपी ने कहा कि बीते साल चलाए गए अभियान के बाद जिले में दोपहिया वाहनों के हादसों में करीब 40 फीसदी कमी आई है। जिले के प्रमुख शहरों और कस्बों में करीब 90 फीसदी दोपहिया चालकों ने अब हेल्मेट पहनने की आदत बना ली है, यही कारण है कि हादसों में कैजुअल्टी कम हुई हैं। शनिवार से शुरू हो रही मुहिम में पुलिस गांवों में भी जागरूकता फैलाएगी।