फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा से वाया मटौर धर्मशाला नहीं जाएगी गाड़ी

कांगड़ा से वाया मटौर धर्मशाला नहीं जाएगी गाड़ी

Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा से वाया मटौर धर्मशाला नहीं जाएगी गाड़ी
धर्मशाला। डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने प्रस्तावित ट्रैफिक रूट प्लान बना लिया है। इसके तहत 29 अक्तूबर को सुरक्षा के लिहाज से करीब दो घंटे के लिए गगल एयरपोर्ट-कछियारी हाईवे सील कर दिया जाएगा। यानी, करीब दो घंटे तक इस रूट पर राष्ट्रपति के काफिले के सिवाय कोई भी गाड़ी नहीं गुजरने दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति सुबह करीब 10:45 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगे और करीब 12:15 बजे एयरपोर्ट से वापस रवाना हो जाएंगे। इस अंतराल के दौरान हाईवे को सील कर दिया जाएगा। गगल एयरपोर्ट-कछियारी हाईवे के सील होने के चलते पठानकोट से आने वाली गाड़ियों को
विज्ञापन

चंबी से वाया धर्मशाला होकर पालमपुर भेजा जाएगा। पालमपुर से पठानकोट जाने वाली गाड़ियों को वाया धर्मशाला से चंबी की ओर भेजा जाएगा। पालमपुर से कांगड़ा की ओर आने वाली गाड़ियों को बाबा बड़ोह से डायवर्ट कर कांगड़ा पहुंचाया जाएगा। जबकि, कांगड़ा से धर्मशाला आने वाली गाड़ियों को राष्ट्रपति दौरे के दौरान कांगड़ा में ही रोक दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 28 अक्तूबर को भी करीब दो घंटे के लिए रिहर्सल के तौर पर पुलिस करीब दो घंटे के लिए एयरपोर्ट-कछियारी हाईवे सील कर देगी। ऐसे में मुसाफिरों को 28 और 29 अक्तूबर दो दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गगल से टांडा तक होगा नो पार्किंग जोन
प्रस्तावित ट्रैफिक रूट प्लान के अनुसार गगल एयरपोर्ट से लेकर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज तक सड़क मार्ग पूरी तरह से नो पार्किंग जोन रहेगा। इस दौरान किसी भी वाहन को सड़क किनारे खड़ा करने की अनुमति नहीं रहेगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को होगी दिक्कत
राष्ट्रपति दौरे के दौरान लोगों को कांगड़ा से धर्मशाला पहुंचना मुश्किल होगा। इस दौरान कांगड़ा, मटौर, गगल, चैतड़ू और सकोह आदि क्षेत्रों के लोगों को धर्मशाला पहुंचने खासी दिक्कतें पेश आएंगी।


कोट्स
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कांगड़ा पुलिस ने प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसी प्लान के तहत गाड़ियों को भेजा जाएगा। - संतोष पटियाल, एसएसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed