फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हाईकोर्ट के आदेश पर 35 और होटल जांचे

हाईकोर्ट के आदेश पर 35 और होटल जांचे

Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर 35 और होटल जांचे
हाईकोर्ट के आदेश पर 35 और होटल जांचे
विज्ञापन

एमसी के सहायक आयुक्त की टीम ने किया धर्मशाला के होटलों का निरीक्षण
हाईकोर्ट में धर्मशाला के ही कुछ लोगों ने होटलों की शिकायत की
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैकलोडगंज, धर्मकोट और भागसूनाग के 140 अनाधिकृत होटलों के बिजली तथा पानी के कनेक्शन कटने के बाद अब अधिकृत होटलों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के बाद वीरवार को नगर निगम के अधिकारियों ने 35 अप्रूव होटलों का निरीक्षण किया।
नगर निगम धर्मशाला के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने मैकलोडगंज, धर्मशाला में निरीक्षण किया। हाईकोर्ट में दायर एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इसके बाद निरीक्षण रिपोर्ट हाईकोर्ट में सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो मैकलोडगंज के कुछ लोगों ने हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि कई अनियमितताओं के बावजूद कई होटलों को सरकारी विभागों की ओर से अप्रूवल कैसे दे दी गई, इसकी जांच होनी चाहिए। शिकायत पत्र में लोगों ने आरोप लगाया है कि कई होटलों के संरचनात्मक ढांचे में अनियमितताएं बरती गईं और अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भी इसमें मिलीभगत की। अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उन्हीं होटलों पर कार्रवाई की जिन्होंने विभागों से अप्रूवल नहीं ली थी। लेकिन, अप्रूवल लेने वाले उन होटलों पर कार्रवाई नहीं कि जिन्होंने संरचनात्मक ढांचे में अनियमितताएं बरती हैं। शिकायत पत्र में तीन अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं जिन पर पिक एंड चूज का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दिए शिकायत पत्र में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सूर्या होटल ने 54 कमरे तो बनाए लेकिन उसके पास पार्किंग एरिया नहीं है। अप्रूव मैप में सूर्या होटल ने जो एरिया पार्किंग के रूप में दिखाया गया है वहां पर दुकानें बनीं हैं। ये दुकानें बेची भी जा चुकी हैं। शिकायतपत्र में विला इन, होटल वैकुंठ, होटल माउंट व्यू, फ्रेंडस कार्नर, स्प्रिंग वैली रिजार्ट, होटल भागसू हाइटस, त्रियुंड हाइटस, आकाश दीप, एकांत लॉज, छाया गेस्ट हाउस, सूद गेस्ट हाउस, अशोका रेस्तरां, ब्लैक मैजिक, होटल ग्रीन वुड, होटल लहासा, कृष्णा गेस्ट हाउस, होटल एम, अर्जुन हाउस, गांधी पैराडाइज, हिम क्वीन, पहलवान ढाबा, हालीडे होम, साई काटेज, वर्मा हाउस, होटल स्टार वुड, खाना निरवाना बिल्डिंग, टेंपल रोड पर तजिंद्र सिंह का भवन, बेला हाइट्स, वेल्कम हाउस, गांधी हाउस, पिंक हाउस, रोज वुड इन, आरवी इन, होटल इनक्लोवर सहित कई होटलों के नाम हैं। शिकायकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अधिकतर होटलों ने मैप में पार्किंग क्षेत्र दिखाया लेकिन बाद में उसे कामर्शियल प्रयोग कर लिया। कुछ होटलों के 5 से 6 कमरे अप्रूव हैं लेकिन बाद में इनको कई मंजिला भवनों में तबदील कर दिया गया।
नगर निगम के सहायक आयुक्त सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया है। तथ्यों को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed