{"_id":"5aff13624f1c1be4408b6320","slug":"101526666082-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुंड़ियां थाने के लिए नाबालिग से छेड़छाड़ नहीं कोई बड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुंड़ियां थाने के लिए नाबालिग से छेड़छाड़ नहीं कोई बड़ा मामला
Updated Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुंडियां पुलिस के लिए नाबालिग से छेड़छाड़ बड़ा मामला नहीं
आरोप, तफतीश करने आए कर्मी खुद कागज पर कुछ लिख कर करवा ले गए हस्ताक्षर
फोन पर समझौता करने को कहा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। गुड़िया हेल्पलाइन नंबर पर छेड़छाड़ की शिकायत की तफ्तीश करने आई खुंडियां पुलिस के लिए नाबालिग से छेड़छाड़ कोई बड़ा मामला नहीं है। मामले की तफतीश करने घर पहुंचे पुलिस जवान खुद ही कागज पर कुछ लिख कर हस्ताक्षर करवा ले गए और उन्हें फोन पर बताया कि यह बहुत बड़ा मामला नहीं है और आप समझौता कर लो। यह आरोप खुड़ियां तहसील के तहत आते एक गांव के एक व्यक्ति ने लगाए हैं। उन्होंने एसपी कांगड़ा को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि उनकी 12 वर्षीय बेटी से गांव का ही एक व्यक्ति स्कूल से घर आते समय छेड़छाड़ कर रहा था। इस बारे में जब उसकी नाबालिग बेटी ने उसे बताया तो उसने इसकी शिकायत गुड़िया हेल्पलाइन नंबर पर की। इस पर कुछ पुलिस वाले उनके घर पर आए और उन्होंने खुद ही कुछ लिख कर उसकी पत्नी से हस्ताक्षर करवा लिए और उसे फोन पर बताया कि यह बहुत बड़ा मामला नहीं है और आप समझौता कर लो। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि छेड़छाड़ का आरोपी उनकी बेटी को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने एसपी कांगड़ा से आरोपी पर जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने खुद को सुरक्षा मुहैया करवाने की बात भी शिकायत पत्र में कही है। वहीं, इस बारे में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जाएगा।