{"_id":"6a96f9bb094a020a660f2870","slug":"massive-landslide-on-nandrul-road-students-unable-to-reach-school-power-outage-in-villages-kangra-news-c-95-1-kng1047-253337-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नंदरूल मार्ग पर भारी भूस्खलन, स्कूल नहीं पहुंच सके छात्र, गांवों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नंदरूल मार्ग पर भारी भूस्खलन, स्कूल नहीं पहुंच सके छात्र, गांवों में बत्ती गुल
Wed, 02 Sep 2026 09:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
नंदरूल रोड बहाल करने में जुटी जेसीबी। जागरूक पाठक
कांगड़ा। क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। भारी बारिश के चलते कांगड़ा-नंदरूल मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। मार्ग बाधित होने के कारण सुबह स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए, जबकि सब्जी की गाड़ियों और रोजाना शहर आने-जाने वाले कामकाजी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करनी पड़ी तो कई वापस घर लौट गए। नंदरूल पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि सुबह के समय मार्ग बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने राहत कार्य शुरू किया। वहीं नंदरूल, राजल, खरटी और बोड़ क्वालू में सोमवार देर रात से बिजली गुल रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रवि भूषण ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी तैनात कर दी गई थी और सुबह करीब साढ़े 11 बजे मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह बारिश, दोपहर में धूप और शाम को फिर बरसे बादल
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। सुबह जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। दोपहर की धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और धर्मशाला व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। शाम के समय पर्यटन नगरी धर्मशाला और ऊपरी इलाकों में घनी धुंध छा गई, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को लाइटें जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। शाम को हुई बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो