{"_id":"5adf79f44f1c1b3a0b8b6594","slug":"101524595188-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट में शामिल भारती विद्यापीठ के विद्यार्थियों के साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट में शामिल भारती विद्यापीठ के विद्यार्थियों के साक्षात्कार
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भारती विद्यापीठ के अक्षित डोगरा पांचवें स्थान पर
बैजनाथ(कांगड़ा)। भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अक्षित डोगरा ने जमा दो के विज्ञान संकाय की की मेरिट में पांचवें स्थान पर नाम दर्ज करवाया है। अक्षित ने 485 अंक लेकर प्रदेश भर में पांचवां स्थान हासिल किया। नगेहड़ निवासी सुनील डोगरा के बेटे अक्षित डोगरा भविष्य में इलेक्ट्रीकल इंजीनियर बनना चाहते हैं। अक्षित डोगरा ने बताया कि वह घर में पांच से सात घंटे तक पढ़ाई करते थे। अक्षित की मां मीना देवी और बहन आस्था ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
भारती विद्यापीठ के अमनदीप करेंगे देश सेवा
बैजनाथ(कांगड़ा)। भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमनदीप राणा ने जमा दो के विज्ञान संकाय में 484 अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया है। ददीन (चौबीन) निवासी सेवानिवृत सेना अधिकारी आशोक राणा के बेटे अमनदीप एनडीए में जाना चाहते हैं। अमनदीप की मां कृष्मा देवी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
अमिनेष अवस्थी बनेंगे चार्टर्ड अकाउंटेंट
बैजनाथ(कांगड़ा)। भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अमिनेष अवस्थी ने जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय में 481 अंक लेकर प्रदेश भर में नौवां स्थान हासिल किया है। लडभड़ोल निवासी व्यवसायी अनिल अवस्थी के बेटे अमनीष अवस्थी कॉमर्स में स्नातक के बाद सीए करना चाहते हैं। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अमिनेष की मां मीना अवस्थी ने अमिनेष की सफलता पर खुशी जाहिर की है ।
विज्ञापन
आलोक बनेंगे मेक्टोनिक्स इंजीनियर
बैजनाथ(कांगड़ा)। भारती विद्यापीठ के छात्र आलोक वरवाल ने जमा दो कक्षा के साईंस संकाय में 480 अंक लेकर प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। कृषि विश्वविधालय पालमपुर में तैनात एहजू निवासी प्रकाश वरवाल के बेटे आलोक वरवाल भविष्य में मेक्टोनिक्स इंजीनियर बनना चाहते हैं। आलोक वरवाल ने बताया कि वह नियमित तौर पर चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करते थे। आलोक की मां सुधा देवी ने खुशी जाहिर की है ।