फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा विज्ञानोत्सव

केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा विज्ञानोत्सव

Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा विज्ञानोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर स्थित अस्थायी परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञानोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय विज्ञानोत्सव-2018 का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी विज्ञान स्कूलों के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले विज्ञानोत्सव का विषय ‘विज्ञान की भारतीय अवधारणा’’ है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. आईवी मल्हन ने बताया कि विज्ञानोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं में वैज्ञानिक स्वभाव अंतर्निविष्ट करना और जागरूकता लाई जाएगी। कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के सभी छात्र और शोधार्थी भाग ले सकते हैं। ‘विज्ञानोत्सव-2018’ के समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न औपचारिक और पाठ्येत्तर कार्यक्रमों का समागम होगा। दोनों दिनों का पहला सत्र एक संगोष्ठी के लिए आरक्षित रहेगा। इसमें उम्मीद है कि देश के लगभग 10 प्रख्यात वक्ता विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय योगदान के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान देंगे। दोनों दिनों के दूसरे सत्र में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी रचनात्मकता एवं क्रियात्मकता को बढ़ाने वाली पाठ्येतर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित पोस्टर, रंगोली, प्रश्नोत्तरी इत्यादि प्रतियोगिताएं भी होंगी। वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित कार्यकारी मॉडल्स की एक प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए धर्मशाला-कांगड़ा के सभी माध्यमिक कॉलेजों, माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 5000, 3000 और 2000 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed