फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नगरोटा बगवां में बनेगा बहुउद्देशीय परिसर भवन

नगरोटा बगवां में बनेगा बहुउद्देशीय परिसर भवन

Sun, 21 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में बनेगा बहुउद्देशीय परिसर भवन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में खरीददारी करने के लिए वाहन लेकर आने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है। नगरोटा बगवां के पुराना बस अड्डा पर पार्किंग सहित एक मॉडर्न परिसर का निर्माण किया जाएगा।
इस संबंध में नगर परिषद और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विधायक ने बैठक की। बैठक में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का एक प्राक्कलन तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीघ्र ही इस प्रोजेक्ट के लिए बजट राशि जारी की जा सके। बता दें कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित नगर के मुख्य बाजार में भारी यातायात और पार्किंग स्थल के अभाव में यहां खरीददारी करने आने वाले वाहन मालिकों के समक्ष वाहन खड़ा करने की समस्या के चलते दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हुआ है। इस समस्या के हल के लिए विधायक ने पार्किंग व्यवस्था सहित एक चार मंजिला बहुउद्देशीय परिसर निर्मित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने नप को एक माह के भीतर बीपीएल योजना में अपात्रों के स्थान पर पात्र परिवारों को शामिल करने और नगर वासियों पर आर्थिक बोझ बने गृहकर के पुनर्निर्धारण के भी निर्देश दिए और साथ ही उन्होंने कहा कि नप की आगामी बैठक में वे स्वयं इन मुद्दों की रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नप को गौ सदन के निर्माण का प्रारूप तैयार करने के भी निर्देश दिए। साथ तहसीलदार को उचित स्थान देखने को कहा गया है। गौ सदन के लिए विधायक ने स्वयं हर माह पांच हजार रुपये प्रदान करने और कुछ दानी सज्जनों से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि किसानों और बागवानों को राहत के मद्देनजर वन विभाग को बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई आरंभ करने को भी कहा गया है। उन्होंने एनएच विभाग को नगर के मुख्य बाजार सहित हटवास से सुनेहड़ तक सड़क के दोनों और ड्रेन बनाने को कहा गया है, ताकि जल निकासी की समस्या से निपटा जा सके। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों के लिए नप को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, लेकिन साथ ही उन्होंने नप को अपनी आय के संसाधनों में बढ़ोतरी करने की भी ताकीद की। इस मौके पर उन्होंने नगर की पथ रोशनी और सीवरेज व्यवस्था को सुचारु बनाने की उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक को किया सम्मानित
बैठक के दौरान नगर परिषद के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विधायक बनने अरुण कूका को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, पूर्व नप अध्यक्ष हिमाद्री सोनी, कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर, पार्षद कांता मेहरा, मधु शर्मा और सुमेश कुमार तथा नप के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed