{"_id":"5a1d9cbc4f1c1bc8678be7c8","slug":"101511890108-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में वन-वे ट्रैफिक प्रणाली लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में वन-वे ट्रैफिक प्रणाली लागू
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार से वन-वे ट्रैफिक प्रणाली शुरू हो गई। बाजार में सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक वन-वे ट्रैफिक प्रणाली लागू रहेगी। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर इस मुहिम को अंजाम दिया है। कांगड़ा बाजार में वन-वे प्रणाली लागू होने के एलान के बाद सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने की कवायद भी शुरू हो गई।
सड़कों पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ बेतरतीब लगे वाहनों के धड़ाधड़ चालान काटे गए। इसके साथ ही प्रशासन ने दुकानदारों को अपना सामान सड़क किनारे न लगाने की सख्त हिदायत देने के साथ भविष्य में सड़क किनारे रेहड़ी धारकों को अपनी रेहड़ियां न लगाने का फरमान सुना दिया है। प्रशासन ने उसके निर्देशों को हल्के में लेने वाले लोगों को भविष्य में इसका कड़ा खामियाजा भुगतने को लेकर भी आगाह कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार से शुरू हो जाएगी। मंगलवार को प्रशासन ने कांगड़ा बाजार से लेकर मंदिर बाजार और बस अड्डे तक अतिक्रमण को हटाया। तहसील चौक से एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी संजीव चौहान, फूड इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर पुलिस बल और नगर परिषद कर्मचारियों के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। अतिक्रमण हटवाने के साथ बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान भी काटे गए। शाम तक करीब सौ वाहनों के चालान किए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के अभियान की जिसको भी भनक लगती गई, वो अपनी रहेड़ियां हटाते गए। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान सड़क किनारे से हटा लिया। बुधवार से कांगड़ा में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम से वाहन चलेंगे। यानी तहसील चौक से वाहनों का प्रवेश होगा और वाहन कॉलेज रोड से निकलेंगे। सड़क किनारे वाहन खड़े न हों, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की गश्त दिन में कई बार होगी। बड़े वाहनों की आवाजाही पर दिन में प्रतिबंध रहेगा। शहर के दोनों छोरों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। कॉलेज रोड पर बनाए बैरियर में पुलिस की निगरानी रहेगी। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि मंगलवार को वन-वे ट्रैफिक शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर छेड़ा अभियान आगाह करने के लिए था। बुधवार से प्रशासन की इस मुहिम में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार में कोई भी वाहन सड़क किनारे नहीं लगेगा। शहर में अनेक पार्किंग हैं, जिनमें वाहन चालक अपने वाहन पार्क कर बाजार जा सकते हैं। इसके बावजूद बाजार में किसी ने वाहन पार्क किया तो पुलिस बिना पूछे उसका चालान काटेगी। उन्होंने सब्जी मार्केट और मंदिर बाजार में दुकानदारों की ओर से लगाई तिरपालों को हटाने के आदेश भी जारी किए, ताकि आपातकाल में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। नेहरू चौक पर भी रेहड़ियां नहीं लगेंगी।
बाक्स
दुकानों से तीन घरेलू सिलेंडर जब्त
मेन बाजार में तीन दुकानदारों की ओर से कामर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग करने पर प्रशासन ने मौके पर जब्त किए। एसडीएम रामोत्रा ने रेहड़ी वालों को रेहड़ी के साथ कूड़ेदान रखने और रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गगल और 53 मील में भी सड़क किनारे कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।