{"_id":"5a1862314f1c1b87698bd92a","slug":"101511547441-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गेट की दीवार गिरने मामले में निदेशक को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल गेट की दीवार गिरने मामले में निदेशक को भेजी रिपोर्ट
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला, गगल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला चील बही (समीरपुर चकवन) में स्कूल का गेट गिरने से घायल हुए चार बच्चों के मामले में शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशक कार्यालय को भेज दी है। दुर्घटना में घायल तीन बच्चों को अस्पताल से छुट्टी हो गई है, जबकि एक बच्चे का टांडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल बच्चों के परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि भी प्रदान की गई है।
शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कांगड़ा दीपक किनायत ने टीम के साथ स्कूल में घटना की जांच की। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में दोपहर भोजन की छुट्टी के दौरान बच्चे गेट पर झूल रहे थे। इससे दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में स्कूल के चार छात्रों सूजल(11), अंश (6), सूर्यवंश ( 9) और एक छात्रा आयूषी (8) घायल हुई थीं।
उधर, मामले में कांगड़ा प्रशासन ने आगामी कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। एसडीएम कांगड़ा ने बीईओ को इस मामले में जवाबदेही के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही संबधित पंचायत के प्रधान को भी बुलाया है। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में दी गई समयावधि तक बीईओ को मामले की जांच से जुड़े तथ्य प्रशासन के समक्ष रखने होंगे। जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात प्रशासन ने कह दी है। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच बिठा दी गई है। नोटिस जारी कर मामले का पूरा जवाब मांगा गया है। जांच में कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही घटना में गंभीर रुप से घायल हुए छात्र की टांग का ऑपरेशन करवा दिया गया है।