फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News Woman injured during family dispute dies, son booked for murder

Kangra News: पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की मौत, बेटे पर हत्या का मामला दर्ज

Mon, 13 Oct 2025 03:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 03:09 PM IST
सार

जिला कांगड़ा में पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आने पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kangra News Woman injured during family dispute dies, son booked for murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना लंबागांव के तहत आने वाले कर्णघट्ट गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान घायल हुई महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के मामले में लंबागांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके बेटे दीप राज को सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार  कर लिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आने पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 1 अक्तूबर की रात कर्णघट्ट निवासी हरनाम सिंह के घर में पारिवारिक विवाद हुआ था। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी अंजना देवी (55) को गंभीर चोटें आईं। घायल अंजना देवी को पहले जयसिंहपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 8वें दिन गत (बुधवार) को अंजना देवी की मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत चोट से हुई या किसी अन्य कारण से। सोमवार को टीएमसी से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने मृतका के बेटे दीप राज (30) के खिलाफ धारा 103  के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।  पुष्टि थाना लंबागांव के एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed