फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News Soldier Amit Guleria of Chandua village died in Army Hospital Delhi

Kangra News: चंदुआ गांव के सैनिक का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन, किडनी देकर भी बहन नहीं बचा पाई जान

Mon, 09 Sep 2024 04:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के कतियाला (चंदुआ) गांव के सैनिक अमित गुलेरिया का निधन हो गया। अमित गुलेरिया पिछले एक साल से किडनी की समस्या से पीड़ित थे व आर्मी के आरआर अस्पताल दिल्ली में अमित का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Kangra News Soldier Amit Guleria of Chandua village died in Army Hospital Delhi
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंज के साथ लगती देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड के कतियाला (चंदुआ) गांव के सैनिक अमित गुलेरिया उम्र 32 साल पुत्र सुरजीत गुलेरिया का सोमवार दिल्ली के आरआर अस्पताल (आर्मी अस्पताल) में निधन हो गया। अमित कुमार 13 पंजाब रेजिमेंट हैदराबाद में बतौर नायक पद पर कार्यरत थे। अमित गुलेरिया अपने पीछे पिता माता सुनीता देवी, पत्नी पूजा देवी दो बेटे रूद्रांश 4 साल व ढाई साल का दिवांश छोड़ गए हैं। अमित गुलेरिया पिछले एक साल से किडनी की समस्या से पीड़ित थे व आर्मी के आरआर अस्पताल दिल्ली में अमित का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


बहन इंदू देवी ने किडनी दी पर नहीं बचा पाई भाई की जान 
अमित की बड़ी वहन इंदू देवी जो कि आर्मी के ही जवान की पत्नी है व इस समय पति के साथ अहमदाबाद में रहती है उसने एक महीना पहले अपने छोटे भाई को अपनी एक किडनी दी, ताकि भाई के प्राण बच सकें, लेकिन बहन की कुर्बानी भी भाई के प्राण नहीं बचा सकी। परिवार वालों ने वताया कि अपनी बहन इंदू देवी को अमित पिछले चार पांच दिनों से बहुत मिलने की जिद्द कर रहा था। एक दिन पहले इंदू जब अमित से मिली तो उसके वाद अमित ने अंतिम सांस ली व बहन के सामने अपने प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन


मार्च 2013 में आर्मी में भर्ती हुए थे अमित गुलेरिया
अमित गुलेरिया 2013 में आर्मी में भर्ती हुए थे व पिछले 12 सालों से आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। रात तक अमित का पार्थिव देह गांव पंहुचेगा व कल ढोडण स्थित अंतिमधाम पर सैनिक सम्मान के साथ अमित गुलिरया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमित गुलेरिया के निधन पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, चंगर संघर्ष सेवा समिति के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया, पूर्व सैनिक लीग लंज के अध्यक्ष कैप्टन कपूर सिंह गुलिरया, बीडीसी लंज प्रीतम सिंह, कैप्टन गुरमेश गुलेरिया, सूबेदार कुलवीर सिंह भंडारी सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed