{"_id":"57dc1da74f1c1b4509d47c76","slug":"nift-girl-student-commit-suicide-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर हुई तकरार के बाद निफ्ट की छात्रा ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर हुई तकरार के बाद निफ्ट की छात्रा ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा स्थित निफ्ट संस्थान की छात्रा ने हास्टल के कमरे के पंखे में अपनी स्टाल बांध कर उससे फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद संस्थान में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
छात्रा को फंदे से उतारकर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा निशा मंगल राव पुत्री आरपी सिंह निवासी हाउस नंबर 121 सेक्टर 07 ब्लाक ए फरीदाबाद की रहने वाली थी।
विज्ञापन
निफ्ट संस्थान में वह द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर हॉस्टल के कमरा नंबर 104 पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में लग रहा है कि छात्रा की मौत का कारण किसी लड़के से हुई तकरार है। उसकी लड़के से फोन पर भी तकरार हुई थी।
इसके बाद छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाया है। फोन और लैपटॉप दोनों लॉक हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस छात्रा के संपर्क में रहने वाले छात्रों से पूछताछ कर मौत के सही कारणों का पता लगाएगी।