फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भविष्य ज्योति सम्मान समारोह

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह

Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
अमर उजाला ने नवाजे स्कूल टॉपर्स
विज्ञापन


हिमाचल के नंबर वन अखबार अमर उजाला और एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में कांगड़ा जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईसीएसई बोर्ड के दसवीं और जमा दो कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 150 होनहार विद्यार्थियों को नवाजा गया। कोतवाली बाजार धर्मशाला स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने मेधावी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के उपसचिव एमडी शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। समारोह का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसके बाद दयानंद मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्यातिथि ने अमर उजाला की कांगड़ा जिले में अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला जनसरोकार निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभाकर एक अखबार ही नहीं, बल्कि संस्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी भी तरक्की हुई है, उसके पीछे मौलिक विचार रहे हैं। उन्होंने अपना एक संस्मरण साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के दिमाग में जितने प्रश्न घूमेंगे, वे उतनी ही तरक्की करेंगे। दुर्भाग्य से हमारे देश की शिक्षा पद्धति में मौलिक विचारों का समावेश नहीं है। उन्होंने अध्यापकों से स्कूलों में ऐसा वातावरण बनाने को कहा जिसमें विद्यार्थी नए विचारों के बारे में सोचें। डा. अग्निहोत्री बोले-जो दिमाग सोचता नहीं वह तरक्की नहीं कर सकता। समारोह में अमर उजाला की ओर से हिमाचल यूनिट के हेड धीरज रोमन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट

लक्ष्य पाने को जीतोड़ मेहनत जरूरी : शर्मा
विशेष अतिथि तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव एनडी शर्मा ने भी अमर उजाला की पहल को सराहते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश आज लगभग पूर्ण साक्षर बन गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से खूब मेहनत कर अपना लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच संचालक विजय ने बांधा समां
समारोह में मंच संचालन का जिम्मा संभालने वाले समाजसेवी और फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के प्रबंधक विजय कुमार ने अपने गजब अंदाज से खूब समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार उदाहरणों और श्लोकों से प्रेरणा भी देते रहे। विजय कुमार ने समारोह में आए विद्यार्थियों और अभिभावकों का खूब उत्साहवर्धन किया।
---
लोक गायक सतीश ठाकुर ने किया मंत्रमुग्ध
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डिग्री कॉलेज धर्मशाला के संगीत प्राध्यापक एवं लोक गायक डॉ. सतीश ठाकुर ने मां चामुंडा की स्तुति , मां भवानी तू, तू ही दुर्गा, तू महाकाली से गीत की शुरुआत की। पल भर बेई लेणा, बेई लेणा जरूर और कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा गीत गाकर मौजूद बच्चों और उनके अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। तबले पर डॉ ठाकुर का साथ विनोद सोनी ने दिया।


एपीजी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थी किए प्रेरित
अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के सहभागी एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला के डीएसडब्ल्यू मनीष सेठी ने कार्यक्रम में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में करियर की संभावनाओं और रोजगार परक कोर्सों के बारे उपस्थित विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षण प्रणाली में बदलाव अवश्यंभावी है। सरकार सभी को रोजगार नहीं दे सकती, इसके लिए इंडस्ट्री और अकादमिक संस्थाओं में तालमेल की जरूरत है। विद्यार्थियों को परंपरागत शिक्षा की बजाय भविष्य में रोजगार दिलाने वाले कोर्सों का चुनाव करना होगा तभी वे जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed