फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   15 वर्ष तक के बच्चों का होगा टीकाकरण

15 वर्ष तक के बच्चों का होगा टीकाकरण

Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 वर्ष तक के बच्चों का होगा टीकाकरण
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में खसरा और रूबेला से बच्चों के बचाव के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लगभग साढ़े पांच लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

एडीएम ने उपस्थित अधिकारियों से इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए मिल कर प्रयास करने का आग्रह किया। मस्त राम भारद्वाज ने कहा कि विशेष अभियान के दौरान 9 माह से 15 वर्ष की आयु के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त टीकाकरण की सुविधा रहेगी। बैठक में डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि जिन बच्चों को खसरे का टीका पहले लग चुका है उन्हें भी यह टीका लगाना आवश्यक है। खसरे के कारण हर वर्ष बहुत से बच्चों की मृत्यु हो जाती है और रूबेला के कारण गर्भवती स्त्रियों के बच्चों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

बाक्स
प्रवासी बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
कांगड़ा जिला में 2 से 4 जुलाई के बीच उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के प्रवासी एवं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 2462 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 241 हाई रिस्क क्षेत्र के तहत 3150 घरों को चिन्हित किया गया है। एडीएम शनिवार को उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के संदर्भ में जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपक किनायत, जिला के समस्त बीएमओ, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed