{"_id":"594c07ea4f1c1bbc548b4630","slug":"11498154986-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर में भरे जा रहे फर्जी फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर में भरे जा रहे फर्जी फार्म
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। नूरपुर, जवाली और फतेहपुर उपमंडल में इन दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम से फर्जी फार्म भरने का सिलसिला जोरों से चल रहा है। इससे फार्म विक्रेता भी खूब चांदी लूट रहे हैं, जबकि सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना न होने के बावजूद लोग दो लाख के लालच में आकर इसमें आधार और बैंक विवरण देकर धड़ाधड़ फार्म पर दर्शाए पते पर पंजीकृत पोस्ट कर रहे हैं। उक्त फार्म में सरकार की ओर से लड़कियों की शादी पर सरकार दो लाख रुपये का अनुदान देने का हवाला दिया गया है। इस बाबत ग्राम पंचायत चकवाड़ी प्रधान प्रवीण कुमार, नेरना के प्रधान राजकुमार राजू और गुरियाल पंचायत प्रधान रंजना देवी ने बताया कि उनके पास रोजाना कई लोग फार्म भरकर सत्यापित करवाने के लिए उनके हस्ताक्षर करवाने आ रहे हैं। जबकि संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद कि ऐसी कोई योजना नहीं है। वे लोगों को समझाने के कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। इससे मजबूरन उन्हें फार्म पर हस्ताक्षर करने पड़ रहे हैं। वीरवार को डाक विभाग के माध्यम से इन फार्मों को भेजने वालों का तांता लगा रहा। मीनाक्षी देवी, रीतू वाला, सुनीता देवी, निकिता देवी, कोशिका, वैशाली, गुलजारा, नीलम चौहान, पूजा देवी, अर्चना देवी, नेहा देवी, प्रीती, प्रियंका शर्मा, सुहानी देवी, रेखा देवी, रेखा देवी, प्रिया कुमारी, नवीता देवी, रजनी देवी, नेहा, तमन्ना, शबनम, अनुराधा, अंशिका, चंचल कुमारी, सारिका भारती, अंजू वाला, ज्योति देवी, सोनिका और शालिनी ने बताया कि उन्होंने उक्त फार्म भारत विकास एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री नगर दिल्ली- 1110001 पते पर भेजे हैं। उधर, सब पोस्ट मास्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिन में लगभग 500 लोगों ने
उक्त पते पर पत्र भेजे हैं। वहीं, एसडीएम फतेहपुर शशि पाल शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई योजना केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से नहीं हैं। लोग गुमराह होने से बचें। वहीं, डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोग इस तरह उक्त फार्म क्यों भरे जा रहे हैं। इसकी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
उक्त पते पर पत्र भेजे हैं। वहीं, एसडीएम फतेहपुर शशि पाल शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई योजना केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से नहीं हैं। लोग गुमराह होने से बचें। वहीं, डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोग इस तरह उक्त फार्म क्यों भरे जा रहे हैं। इसकी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन