फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur says the cm is having to look for a safe seat; a trip to Delhi is on the cards after the panchay

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री को तलाशनी पड़ रही सुरक्षित सीट, पंचायत चुनाव के बाद दिल्ली की दौड़

Mon, 28 Sep 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में सोमवार को भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्य रोकने और संस्थान बंद करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Jairam Thakur says the cm is having to look for a safe seat; a trip to Delhi is on the cards after the panchay
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाशनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले हमीरपुर नहीं जाते थे, लेकिन अब हर सप्ताह वहां जा रहे हैं। जयराम ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद दिल्ली की दौड़ शुरू हो गई है और हार का ठीकरा मंत्रियों पर फोड़ा जा रहा है। पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में सोमवार को भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्य रोकने और संस्थान बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश पिछले चार वर्षों में चार दशक पीछे चला गया है। निकाय और पंचायतीराज चुनाव का परिणाम सिर्फ ट्रेलर है, विधानसभा चुनाव की फिल्म अभी बाकी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव टालने के लिए प्रदेश सरकार अदालत तक गई, जबकि भाजपा सरकार ने कोविड काल में भी चुनाव करवाए थे। जयराम के अनुसार पंचायत चुनाव में करीब 70 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा समर्थित चुने गए। जिला परिषद के 11 में से 10 अध्यक्ष भाजपा के बने और चार नगर निगमों में से तीन में भाजपा के मेयर चुने गए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में खोले गए करीब 2,500 संस्थान बंद किए गए तथा महिलाओं और युवाओं से किए वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने सरकार पर चार वर्षों में एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने का भी आरोप लगाया। समारोह में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed