{"_id":"684703c92c603d66e8041b8c","slug":"jairam-thakur-said-outsource-mafia-is-active-in-the-state-due-to-the-grace-of-sukhu-government-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में सक्रिय है आउटसोर्स माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में सक्रिय है आउटसोर्स माफिया
Mon, 09 Jun 2025 09:25 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:25 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में आउटसोर्स माफिया सक्रिय है। एनटीटी की भर्ती में हो रही धांधली को सरकार रोके और निष्पक्ष रूप से भर्ती प्रक्रिया का संचालन करे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स के जरिए चल रही एनटीटी भर्ती के मामले में प्रदेश भर से धांधली के समाचार सामने आ रहे हैं। भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों ने ही पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और सरकार के चहेतों को बैक डोर से मदद करने के आरोप लगाए हैं। सरकार इस तरीके से मनमानी नहीं कर सकती। सिर्फ चहेतों और मित्र मंडली का भला करने के लिए प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को जनादेश नहीं दिया है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की मेहरबानी से प्रदेश में आउटसोर्स माफिया सक्रिय है। एनटीटी की भर्ती में हो रही धांधली को सरकार रोके और निष्पक्ष रूप से भर्ती प्रक्रिया का संचालन करे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से की जा रही शिकायतों की सरकार निष्पक्ष जांच करवाएं। भाजपा भर्तियों में धांधली नहीं होने देगी। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती माफिया सक्रिय हो चुका है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में आने वाले संभावित पदों पर भर्ती का लालच देकर उनसे वसूली भी कर रहे हैं। सरकार ने इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है। जिन जगहों पर भी एनटीटी की भर्ती चली हुई है हर जगह से खास लोगों को बैक डोर से फेवर करने की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में दखल दें और एनटीटी में हो रही हर प्रकार की धांधली रोकें।
विज्ञापन
