फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Even after one and a quarter months situation in disaster affected areas remains same

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस

Fri, 08 Aug 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदाग्रस्त मंडी जिले में न मुख्य सड़कें बहाल हुई हैं और न ही लिंक रोड बहाल हो पाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur said Even after one and a quarter months situation in disaster affected areas remains same
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को आए सवा महीने से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर हालात जस के तस हैं। न मुख्य सड़कें बहाल हुई हैं और न ही लिंक रोड बहाल हो पाए हैं। इस कारण लोगों के कृषि-बागवानी और पुष्प उत्पादन से जुड़े उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने अपने संसाधनों से सड़कें खोलने के प्रयास किए हैं, लेकिन उससे पूरे इलाके की सड़कें आसानी से नहीं खोली जा सकती हैं। सड़कें न खुलने की वजह से लोगों को जानलेवा रास्तों से होकर मजबूरन गुजरना पड़ रहा है। यह सरकार की नाकामी और संवेदनहीनता है कि हमारे द्वारा बार-बार कहने, आग्रह करने के बाद भी सरकार ने सड़के बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान नहीं चलाया जिसकी वजह से त्रासदी का दंश झेल रहे लोगों को सरकार के निकम्मेपन का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ग्रस्त ज्यादातर इलाकों की आजीविका फूलों की खेती बागवानी और कृषि उत्पादों पर निर्भर है। इनमें से ज्यादातर उत्पाद बहुत जल्दी खराब होते हैं इसलिए एक निर्धारित समयावधि में उन्हें बाजार पहुंचाना होता है, तभी संभव है जब मुख्य सड़कों के साथ-साथ लिंक रोड भी खुले हों। लेकिन 39 दिन का समय बीत जाने के बाद भी ना मुख्य सड़कें पूर्णतया बहाल हो पाई हैं और न ही लिंक सड़कें। इसकी वजह से पूर्णता तैयार कृषि और बागवानी के उत्पाद बाजार तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों द्वारा अपने उत्पादों को बाजार में पहुंचने की वजह से सड़ने के कारण लोगों को अपना कीमती उत्पाद फेंकना पड़ रहा है। इसकी वजह से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की आर्थिकी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। सरकार की नाकामी है कि कुदरत की मार से बच गई फसलें सरकार की अकर्मण्यता से नष्ट हो जा रही हैं। सरकार के इस नकारेपन से आपदा से उबरने में लोगों को प्रयासों को झटका लग रहा है।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अपनी बदनीयती के कारण ही कला शिक्षकों की नियुक्ति को ढाई साल तक लटकाए रखा। हमारी सरकार ने ही पोस्ट कोड 980 के तहत 314 कला शिक्षकों के पद सृजित किए। बजट का प्रावधान किया। पद निकाले और 2022 में ही परीक्षा करवाई। अंतिम रिजल्ट निकालना शेष था लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने जानबूझकर परीक्षा परिणाम लटकाए रखा और युवाओं को नौकरी नहीं दी। जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई बहन के निश्चल अटूट प्रेम और समर्पण के त्योहार रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed