फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Womens Day 60 women of Himachal will be honored state level program will be held in Chambi

International Women's Day: हिमाचल की 60 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित, चंबी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Thu, 06 Mar 2025 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Mar 2025 07:53 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 60 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
International Womens Day 60 women of Himachal will be honored state level program will be held in Chambi
International Women's Day 2025 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित होने वाले महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 60 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य और औरों को प्रेरणा दे रही महिलाओं के नामों की सूची विभागों की ओर से चयनित करके शिमला भेजी है।

विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलाओं में विभिन्न वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है, जिसमें आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, कांगड़ा की दसवीं और जमा दो की टॉप 10 छात्राएं, मुख्यमंत्री सुखाश्रय और महिलाएं प्रोत्साहन योजनाओं के लाभार्थी इत्यादि को सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से 12-12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बोर्ड की 10-10 टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की और से आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिलेभर के विभिन्न विभागों की ओर से 30 के करीब स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के डीपीओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन चंबी में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश भर की 60 के करीब महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed