फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Industry Department Minister and officers went to Japan to encourage investment in Himachal

Himachal News: हिमाचल में निवेश को प्रोत्साहित करने जापान गए उद्योग विभाग मंत्री, अफसर

Wed, 01 Oct 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 04:00 AM IST
सार

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क और नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को न्योता दिया जा रहा है। जिसके लिए उद्योग विभाग की टीम जापान दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Industry Department Minister and officers went to Japan to encourage investment in Himachal
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उद्योगपतियों को हिमाचल में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग विभाग की टीम जापान दौरे पर है। ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क और नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को न्योता दिया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ और सिरमौर में भी उद्योग लगाने के लिए निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाने हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित उद्योग विभाग के आला अधिकारी जापान गए हैं।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले उद्योग विभाग की टीम अहमदाबाद गई थी। इस दौरे के दौरान भी टीम ने जाइडस लाइफ साइंसेज, टोरेंट फार्मास्युटिकल, कैडिला फार्मा, इंटास फार्मास्युटिकल जैसी कंपनियों को निवेश करने का न्योता दिया था। बताया जा रहा है कि जापान में हो रही इस इन्वेस्टर मीटर में देश-विदेश के नामी उद्योगपति जुटेंगे। केंद्रीय अधिकारी भी इस मीट में शामिल हो रहे हैं। पांच दिन तक हिमाचल उद्योग विभाग के अधिकारी जापान में नामी निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इन कंपनियों को भी हिमाचल में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए नियमों में भी ढील दी जा रही है। उद्योग लगाने की जो भी औपचारिकताएं है, वह एक छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
उद्योग विभाग का मानना है कि बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाना है। इसमें कम से कम 40 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगों में रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते प्रदेश सरकार हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित करने के लिए कंपनियों के साथ संपर्क बनाने में जुटी है।
विज्ञापन

उद्योगतियों को हिमाचल में उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया जा रहा है। जापान की नामी कंपनियों को हिमाचल लाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। - हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed