फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Shimla Nehra village miscreants entered a house with the intention of looting and stabbed a woman

Himachal News: शिमला में लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारा चाकू, नेहरा गांव की घटना

Fri, 24 Jan 2025 10:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 10:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
In Shimla Nehra village miscreants entered a house with the intention of looting and stabbed a woman
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में दिन दहाड़े लूटपाट के इरादे से आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला हेमलता को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह मामला न्यू शिमला थाना के तहत आने वाले नेहरा गांव का है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हेमलता अपने घर पर बच्चों के साथ थी। परिवार के बाकी लोग अगले माह घर पर होने वाली शादी के निमंत्रण देने बाहर गए थे। महिला के बच्चे कमरे में सो रहे थे और यह बाहर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान दो लोग यहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने महिला से पूछा कि उसके उमेश चाचा घर पर हैं या नहीं। महिला ने जवाब दिया की वह अभी घर पर नहीं हैं। इसके बाद दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। महिला रसोई में पानी लेने गई कि तो पीछे से अचानक इनमें से एक आरोपी अंदर आया और महिला का गला पकड़ लिया। चाकू दिखाकर बदमाश ने महिला को डराया और चुप रहने की धमकी दी। इनके डर के कारण महिला चीख पड़ी। इसी बीच बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। फिर महिला को धक्का मारकर अपने साथी समेत मौके से भाग गया। महिला का सिर दीवार से टकरा गया। इससे यह जख्मी होकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इनमें से कुछेक ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घायल महिला को परिजन आईजीएमसी अस्पताल ले गए जहां इसका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के पति हेमराज ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

सात फरवरी को शादी, निमंत्रण देने गए थे परिजन
महिला के पति हेमराज ने बताया की उनके छोटे भाई की सात फरवरी को शादी है। शायद बदमाशों को इसकी सूचना थी और इसलिए लूटपाट के इरादे से वह घर में घुसे थे, उन्हें पता था कि घर के सभी सदस्य शादी का निमंत्रण देने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed