फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla gives special opportunity to complete M.Ed degree and improve category last date is 31 May

HPU Shimla: एचपीयू ने एमएड डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार के लिए दिया विशेष मौका, अंतिम तिथि 31 मई; जानें

Wed, 21 May 2025 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 May 2025 06:01 PM IST
सार

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड के 2009-10 और इसके बाद के बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार का मौका दिया है। कितनी लगेगी फीस और कब तक भर सकेंगे फॉर्म जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPU Shimla gives special opportunity to complete M.Ed degree and improve category last date is 31 May
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की 28 सितंबर 2024 को आयोजित की गई बैठक में लिए गए फैसले के बाद विवि ने एमएड के 2009-10 और इसके बाद के बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार का मौका दिया है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस चुकानी होगी। इस विशेष अवसर के लिए एमएड विद्यार्थियों को 31 मई तक परीक्षा फार्म भरने होंगे। इसके बाद छात्रों को लेट फीस के साथ तय परीक्षा फीस जमा करवानी पड़ेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि 2009-10 के बाद से लेकर 2017-18 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट hpuniv.ac.in पर दिए गए लिंक पर उपलब्ध करवाया गया है। 2018-19 के बाद के पंजीकृत बैच के विद्यार्थियों को nexams.hpushimla.in के माध्यम से अपना लॉग इन आईडी उपयोग कर परीक्षा फार्म तय की गई 31 मई की अंतिम तिथि तक भर सकेंगे।
विज्ञापन


एमएड की रेगुलर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में
हिमाचल प्रदेश विवि की एमएड की पहले और तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी। इन रेगुलर परीक्षाओं के फार्म nexams.hpushimla.in के माध्यम से 31 मई तक भरे जाएंगे। इसके बाद लेट फीस चुकानी पड़ेगी। छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के बाद फार्म की हार्ड कॉपी का प्रिंट लेकर आवश्यक पात्रता संबंधित दस्तावेजों के साथ विवि के सहायक कुलसचिव एग्जाम टू के पास जमा करवाने होंगे। हार्ड कॉपी के जमा न होने वाले परीक्षा फार्म स्वीकार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed